.

Monday, December 14, 2009

आपकी सहेली ~ मेरी पहेली ~ 2 का उत्तर

इस पहेली का सही उत्तर है ~

तीनो में से कोई भी एक स्विच ऑन करें 15 मिनट के बाद उस स्विच को ऑफ कर दें | बाकि बचे दोनों स्विच में से कोई भी एक ऑन करें और बेसमेंट से प्रथम तल पर आ जाएँ | अब जो बल्ब इस वक़्त जल रहा है उसका स्विच इस वक़्त ऑन है बाकी बचे दोनों ऑफ बल्ब को छू कर देखें | जो बल्ब इस वक़्त गर्म है उसका स्विच वह है जिसे हमने 15 मिनट के लिए ऑन छोड़ा था तथा शेष बचा स्विच दूसरे ऑफ बल्ब का है|

इस पहेली के विजेता हैं श्री हितेश गांधी

इसके अतिरिक्त रंजन जी एवं अविनाश वाचस्पति जी ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया आज के विजेता श्री हितेश गांधी सहित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई
एक नयी पहेली के साथ आप सबसे फिर मुलाकात होगी
निम्न प्रमाण पत्र श्री हितेश गांधी की संपत्ति है |


Thursday, December 10, 2009

आपकी सहेली ~ मेरी पहेली ~ 2

एक छोटी सी पहेली आप सभी साथियों के लिए ~ 

एक बेसमेंट में तीन स्विच लगे हैं जो की प्रथम तल पर लगे हुए तीन बल्ब के हैं जो लाल , हरे और नीले रंग के हैं और फिलहाल ऑफ हैं | आप उनमे से कोई भी स्विच ऑन या ऑफ कर सकते हैं लेकिन आप बेसमेंट से बाहर प्रथम तल पर सिर्फ एक ही बार जा सकते हैं और बेसमेंट से प्रथम तल कि कोई रोशनी आप तक नहीं पहुंचती है | अब आप यहं कैसे पता करेंगे कि बेसमेंट में दिए गए तीनो स्विच में से कौनसा स्विच लाल , हरे एवं नीले बल्ब का है ?



कृपया जवाब टिप्पणी में लिखें उत्तर देने का समय 13 दिसम्बर सायं 6 बजे तक |
परिणाम 14 दिसम्बर को सुबह 9 बजे प्रकाशित किया जाएगा
पहले सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को पहेली का विजेता घोषित किया जाएगा  |
इन्हें ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिया जायेगा जिसे वह अपने ब्लॉग पर लगाने के अधिकृत होंगे |

Wednesday, December 9, 2009

आपकी सहेली ~ मेरी पहेली ~ 1 का उत्तर

आपकी सहेली ~ मेरी पहेली ~ 1 का सही उत्तर है ~
वह व्यक्ति किसी भी दरबान से अगर यह पूछे की अगर मैं दूसरे द्वारपाल से स्वर्ग का रास्ता पूछूँ तो वह कौनसा द्वार बताएगा प्रत्येक परिस्तिथि में इसके उत्तर में उसे नर्क का द्वार ही बताएगा अर्थात अगर वह  द्वारपाल द्वारा बताए गए द्वार को छोड़कर दूसरे द्वार में जाता है तो वह स्वर्ग में पहुँच जायेगा |

इस पहेली के विजेता हैं श्री भरत जैन
उन्मुक्त जी ने भी सही जवाब दिया है | कुछ अन्य प्रविष्टियाँ भी मिली लेकिन बेनामी इसी लिए वो प्रकाशित नहीं की गयी हैं |
इसके अतिरिक्त वंदना जी , चंडी दत्त शुक्ल जी , डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक जी , राजेश गोयल जी , सिद्धार्थ , समीर लाल जी एवं राम कृष्ण गौतम जी आदि ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया |
आज के विजेता  -  श्री भरत जैन सहित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई
कल एक नयी पहेली के साथ आप सबसे फिर मुलाकात होगी
निम्न प्रमाण पत्र श्री भरत जैन  की संपत्ति है|